Search This Blog

Tuesday, July 5, 2022

सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत मामले में केस:बच्ची की मौत एवं महिला को जख्मी होने मामले में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

जंदाहा हाजीपुर एनएच 322 मार्ग में जंदाहा थाना के चखुर्दी गांव के पास बीते दिन एक अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा धक्का लगने से एक बच्ची की मौत एवं महिला को जख्मी होने मामले में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में मृतका गुड़िया कुमारी उम्र करीब 12 वर्ष के दादा रामप्रवेश पासवान ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।


दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रविवार की शाम इनकी पत्नी चमेलीया देवी एवं पोती गुड़िया कुमारी सड़क किनारे स्थित अपने घर से अपने खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान जंदाहा की ओर से काफी तेजी एवं लापरवाही से एक चार पहिया वाहन को चलाते आ रहे चालक के वाहन से दादी पोती को धक्का लग गई। बताया गया है कि इलाज के दौरान गुड़िया कुमारी की मौत हो गई। जबकि मृतका की दादी जख्मी है जिसका इलाज जारी है। जंदाहा थाना पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।

No comments:

डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह ने मांग उठाया की अन्य चिकित्सको की भांति भौतिक चिकित्सको को भी 5400 ग्रेड मिलना चाहिए।

डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह ने मांग उठाया की अन्य चिकित्सको की भांति भौतिक चिकित्सको को भी 5400 ग्रेड मिलना चाहिए। पटना :लोकनायक जयप्रकाश नारायण...